होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
होम देश समाचार टेलीविज़न बॉलीवुड भोजपुरी सिनेमा साउथ सिनेमा
---विज्ञापन---

Shweta Tiwari Photos: उफ्फ, ये सादगी…45 की श्वेता तिवारी का साड़ी लुक वायरल, फैंस हुए फिदा

Shweta Tiwari Saree Photos: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा अपनी खूबसूरती और फिटनेस के चलते चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर जब भी वो अपनी तस्वीरें फैंस के साथ ...

Published

Shweta Tiwari Saree Photos: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा अपनी खूबसूरती और फिटनेस के चलते चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर जब भी वो अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं, लोग हैरान रह जाते हैं.

श्वेता 45 साल की हैं, लेकिन उन्हें देखकर शायद ही कोई उनकी उम्र का अंदाज़ा लगा पाए. श्वेता अपनी फिटनेस का खास खयाल रखती हैं. कई बार तो लोग उन्हें उनकी बेटी पलक तिवारी की बड़ी बहन कह देते हैं.

श्वेता तिवारी पिछले कुछ वक्त से साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं और फैंस उनके इन लुक्स को खूब पसंद भी कर रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरे शेयर की हैं.

श्वेता इन तस्वीरों में हल्के लाल रंग की साड़ी में नज़र आ रही हैं. उनका देसी लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया. कुछ ही देर में इस पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया और हजारों लाइक्स आ गए. कई लोग कमेंट में उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “उफ्फ तौबा, ये सादगी.”

श्वेता तिवारी छोटे पर्दे पर ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल से घर घर में मशहूर हुई थीं. उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया, लेकिन इस सीरियल में निभाए प्रेरणा के किरदार से लोग उन्हें आज भी पहचानते हैं.